Posts

Showing posts from September, 2024

आदर्श पब्लिक में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Image
  (फरीद अंसारी ) जानसठ क्षेत्र के आदर्श पब्लिक जूनियर हाई स्कूल सादपुर में शिक्षक दिवस छात्र छात्राओं के द्वारा हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने अध्यापक अध्यापिकाओं से आशीर्वाद लेकर उपहार भेंट किए। बृहस्पतिवार को जानसठ  खतौली मार्ग पर स्थित आदर्श पब्लिक जूनियर हाई स्कूल सादपुर में शिक्षक दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं ने केक काटकर देश के  प्रथम उपराष्ट्रपति रहे शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया और उनके पद चंन्हो पर चलने की प्रेरणा लीं। इस दौरान  मैनेजर साजिद चौधरी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को समझाया कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक एक शिक्षाविद और एक महान राजनेता के रूप में रहकर देश की खूब सेवा की। उन्होंने हमेशा छात्र छात्राओं के हित में कार्य किया व हमारे देश के1949 से 1962 तक पहले उपराष्ट्रपति बने, और और फिर दोबारा 1962 से 1967 तक दूसरे  राष्ट्रपति रहे ।तो वही उनको भारत रत्न देकर भी सम्मानित किया गया। तो वही  उन्होंने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल मैं अपने जन्मदिन को

प्रथम पुण्य स्मृति पर मुदगल चेतना परिवार संरक्षकों को अवार्ड देकर किया गया सम्मानित

Image
स्व. डॉ. सत्य प्रकाश मुदगल को श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब   खतौली कस्बा क्षेत्र के निवासी वरिष्ठ चिकित्सक व पत्रकार रहे स्वर्गीय डॉक्टर सत्य प्रकाश मुदगल की प्रथम पुण्य तिथि पर मुदगल चेतना परिवार द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से तमाम गणमान्य लोग पहुंचे और स्वर्गीय डॉक्टर सत्य प्रकाश मुदगल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि दैनिक मुदगल टाइम्स के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक रहे डॉक्टर सत्य प्रकाश मुदगल जी का गत वर्ष 3 सितंबर को आकस्मिक निधन हो गया था। समाज के लिए यह एक बड़ी क्षति थी। मंगलवार को उनकी प्रथम पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर मुदगल चेतना परिवार द्वारा कस्बा खतौली के जानसठ रोड स्थित एक निजी फार्म हाउस पर भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से मुदगल चेतना परिवार से जुड़े तमाम गणमान्य व क्षेत्रीय लोग पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं द्वारा डॉक्टर सत्य प्रकाश मुदगल को समाज के लिए एक आदर्श बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। मुदगल चेतना परिवार के संरक्षक आचार्य पंडित