प्रथम पुण्य स्मृति पर मुदगल चेतना परिवार संरक्षकों को अवार्ड देकर किया गया सम्मानित




स्व. डॉ. सत्य प्रकाश मुदगल को श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब 

खतौली कस्बा क्षेत्र के निवासी वरिष्ठ चिकित्सक व पत्रकार रहे स्वर्गीय डॉक्टर सत्य प्रकाश मुदगल की प्रथम पुण्य तिथि पर मुदगल चेतना परिवार द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से तमाम गणमान्य लोग पहुंचे और स्वर्गीय डॉक्टर सत्य प्रकाश मुदगल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि दैनिक मुदगल टाइम्स के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार व चिकित्सक रहे डॉक्टर सत्य प्रकाश मुदगल जी का गत वर्ष 3 सितंबर को आकस्मिक निधन हो गया था। समाज के लिए यह एक बड़ी क्षति थी। मंगलवार को उनकी प्रथम पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर मुदगल चेतना परिवार द्वारा कस्बा खतौली के जानसठ रोड स्थित एक निजी फार्म हाउस पर भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से मुदगल चेतना परिवार से जुड़े तमाम गणमान्य व क्षेत्रीय लोग पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं द्वारा डॉक्टर सत्य प्रकाश मुदगल को समाज के लिए एक आदर्श बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। मुदगल चेतना परिवार के संरक्षक आचार्य पंडित हुकुम चंद मुदगल ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व. डा. सत्य प्रकाश मुदगल जनपद की एक बड़ी हस्ती थे। वे भले ही खतौली जैसे छोटे कस्बे के रहने वाले हों पर पूरे देश में उनका बहुत मान सम्मान था। एक पत्रकार, एक दयालु चिकित्सक व समाजसेवी के रूप में लोग उन्हें जानते थे। पूरे देश में उनके प्रशंसक आज भी मौजूद हैं। वे खतौली का एक ऐसा वट वृक्ष थे, जिसकी छांव में काफी लोगों ने छाया ली। संरक्षक पंडित टीआर मुदगल ने कहा कि स्वर्गीय डॉक्टर सत्य प्रकाश मुदगल ने देश भर में अपने गोत्र ‘मुदगल’ का एक ऐसा परिवार खड़ा किया, जिसे आज पूरा देश ‘मुदगल चेतना परिवार’ के नाम से जानता है। देश भर के मुदगल गोत्र के हजारों परिवार ‘मुदगल चेतना परिवार’ के सदस्य हैं। यह परिवार निरंतर बड़ा होता जा रहा है। 

क्या कहा...

निवर्तमान राज्यमंत्री सुनील भराला ने कहा कि स्व. डा. सत्य प्रकाश मुदगल का समाज के हर वर्ग में खासा प्रभाव था। सबके लिए उनका अविस्मरणीय योगदान था। यही कारण है कि आज हजारों की भीड़ उनको श्रद्धांजलि देने पहुंची है। मुदगल चेतना परिवार के महासचिव राहुल देव मुदगल ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. डा. सत्य प्रकाश मुदगल एक आकर्षक व्यक्तिव के मालिक थे। उनसे मिलने के बाद ऐसा लगा ही नहीं किसी पराये व्यक्ति से मुलाकात हुई हो। पहली मुलाकात में ही वे सामने वाले को अपना बना लेते थे। कोषाध्यक्ष सुधीर मुदगल, गाजियाबाद ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय डॉक्टर सत्य प्रकाश मुदगल का जिसे भी आशीर्वाद मिला वो निश्चित ही भाग्यशाली है। उन्होंने कहा कि स्व. डा. सत्य प्रकाश मुदगल बेहद धार्मिक थे। आज देश भर के मुदगल गोत्र के हजारों परिवार उन्हें नमन कर रहे हैं। कार्यक्रम में अंत में मुदगल कुलभूषण अवार्ड देकर मुदगल चेतना परिवार के संरक्षक आचार्य हुकुमचंद मुदगल व पंडित टीआर मुदगल को सम्मानित किया गया। जबकि मुदगल चेतना परिवार के पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र भी वितरित किये गये। साथ ही साथ मुदगल चेतना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज मुदगल को हरियाणा इकाई द्वारा पगड़ी पहनकर सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर संरक्षक आचार्य पंडित हुकुम चंद मुदगल, संरक्षक पंडित टीआर मुदगल, अध्यक्ष डा अनुज मुदगल, महासचिव राहुल देव मुदगल, कोषाध्यक्ष सुधीर मुदगल गाजियाबाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर मुदगल खतौली, मध्य प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शम्मी मुदगल, रजनीश मुदगल, अशोक मुदगल, दिनेश मुदगल, देवदत्त मुदगल गन्नौर, जेपी मुदगल सोनीपत, भारत भूषण मुदगल, मांगे राम मुदगल, देवकी मुदगल दतिया मध्य प्रदेश, आशीष मुदगल भोपाल, ओमकांत मुदगल फिरोजाबाद, योगेंद्र मुदगल, प्रवेश मुदगल मुजफ्फरनगर, सतीश मुदगल, सुरेंद्र मुदगल दिल्ली, सुरेश मुदगल, मोहन मुदगल, शशि कांत मुदगल छारा, वीरेंद्र मुदगल बहदुरगढ़, राजेश मुदगल, शिव कुमार मुदगल, बिजेंद्र मुदगल, प्रेम चंद मुदगल, चरण सिंह मुदगल कसार, महेंद्र मुदगल महेन्द्रगढ, जीवन मुद्गल कुरक्षेत्र, सुनील मुदगल पानीपत, ललित मुदगल लखनऊ, डा. हर्षवर्धन मुदगल यमुनानगर, अनिल मुदगल यमुनानगर, सुनील भराला निवर्तमान राज्यमंत्री, विपिन सिंघल, लवी अग्रवाल, डा. राजपाल पुंडीर, केपी शर्मा, मुकेश शर्मा, डा अंकुर शर्मा, अलोक अग्रवाल, पत्रकार आशीष यादव, सतीश मलिक, राधेश्याम, बिनेश पंवार, मोहम्मद दिलशाद, आरके कौशिक, विनोद पराशर, पवन अग्रवाल, नासिर खान, शाहनवाज अंसारी, धर्मेन्द्र बिल्लू, जितेन्द्र राठी, शमशेर खान, नौशाद राव, आदि मौजूद रहे।




प्रतियोगिता के विजाताओं को किया सम्मानित

खतौली। स्व. डा. सत्य प्रकाश मुदगल की पुण्य समृति में मुदगल चेतना परिवार द्वारा 31 अगस्त को एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। जिसका शीर्षक ‘दादा-दादी’ था। प्रतियोगिता के मेधावी विजेताओं को भी यहां पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

सम्मानित हुए बच्चों में श्री राम पब्लिक स्कूल के कक्षा 6 के हर्षपाल, अपूर्वी शर्मा, अर्पित शर्मा, कक्षा 7 के प्रियांशी, अक्षित चैहान, राधिका प्रजापति, कक्षा आठ के खुशी राजपूत, मंजूल व मंयक को सम्मानित किया गया। वहीं मेपल्स अकेडमी के कक्षा 6, इशिता, आराध्या मोतला, आराधना, कक्षा 7 के जीविका, व्योम शर्मा, विभूति, कक्षा 8 के आराध्या, दिव्या श्री व शौर्य को पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया।


फरीद अंसारी की रिपोर्ट 

Popular posts from this blog

मदरसों को बंद करने की रची जा रही साजिश.. जमियत ने नोटिसो को बताया साजिश

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर के इतिहास विभाग द्वारा किया गया नवाचार