वेस्ट UP को अलग स्टेट का दर्जा दिलाने को कई संगठनो ने हाथ मिलाया..संयुक्त पश्चिमांचल निर्माण मंच की पहल पर हुए एकजुट



मुज़फ्फरनगर
। बुढाना रोड ग्राम सांजक जनपद मुजफ्फरनगर मे उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन व जाट मुस्लिम एशोसियेशन के संयुक्त तत्वावधान मे संयुक्त पश्चिमांचल निर्माण मंच की  खुली बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे लगभग 30 सामाजिक संगठन के पदाधिकारियो ने भाग लिया।बैठकआयोजन का मुख्य उद्देश्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य की गठन की मांग हेतु  ज्यादा से ज्यादा  संगठन  के पदाधिकारियों के साथ मिलकर रणनीति बनाने के लिए किया गया। 





बैठक मे उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन, मुस्लिम जाट एशोशियेसन, हिन्द आर्मी संगठन, संकल्प समाज उत्थान समिति,युवा कल्याण संस्था,किसान  संघर्ष संयुक्त मोर्चा,हरितांचल प्रदेश निर्माण संगठन, जाट आरक्षण समिति,गौरक्षा संघर्ष  समिति,किसान मजदूर एकता समिति , गडाना फाऊंडेशन  आदि संगठन के अध्यक्ष/महासचिव ने भाग लिया।बैठक  मे उपस्थित सभी संगठन के पदाधिकारियो ने आपस मे विचार विमर्श उपरांत निर्णय लिया की अलग पश्चिमांचल प्रदेश निर्माण के लिए ज्यादा से ज्यादा सामाजिक संगठन के पदाधिकारी/सदस्यों के सहयोग से  बनत तहसील शामली मे 28 अक्टूबर 2024 को महापंचायत का आयोजन उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के बैनर पर किया जाएगा।सभी पदाधिकारी अपने संगठन के ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को महापंचायत मे आने के लिए प्रेरित करें।महापंचायत  मे बडे आन्दोलन  के लिए संयुक्त संघर्ष मोर्चा का गठन कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। बैठक को हरितांचल प्रदेश निर्माण संगठन अध्यक्ष  अजय कुमार पंवार, भारतीय किसान मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप चौधरी,जाट आरक्षण संघर्ष समिति संयोजक यशपाल पंवार, उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय संगठन सचिव हाजी  वारिस , जाट मुस्लिम एशोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशु चौधरी, साजिद चौधरी,सलीम मलिक, मुकीम चौधरी पसोंडा ,  मास्टर गफ्फार अली, मास्टर मोहम्मद अली सिलाना जी उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम, गडाना फाउंडेशन के अध्यक्ष शक्ति पंडित,हिन्द आर्मी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन बैरागी, राजबीर सिंह मुंडेट आदि ने सम्बोधित करते हुए  कहा पश्चिम उत्तर अलग प्रदेश गठन से ही पश्चिम उत्तर प्रदेश  का विकास सम्भव है उत्तराखंड, हरियाणा,पंजाब, छत्तीसगढ छोटे राज्य विकास की दौड मे आगे है।अतः माननीय प्रधानमन्त्री भारत सरकार को राज्य पुनर्गठन आयोग गठित कर उत्तर प्रदेश को चार राज्यों मे विभक्त करना चाहिए। बैठक मे यासीन मुखिया पसौंडा, राजीव मान,शेखर डांगी,पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार,  डाक्टर विनय राणा,वंश चौधरी,मोनिका,रुखसाना,यूसुफ नरा आदि ने बडी संख्या मे भाग लिया।

 

Popular posts from this blog

गंधक व पोटाश मिलाते समय किशोर की मौत

PHC मोरना ने खतौली एवेंजर्स को 4 विकेट से रोंदा,46 बॉल पर 72 रन बनाकर अतुल रहे मैन ऑफ दा मैच

मदर्स डे पर फारूक मॉडर्न स्कूल में माताओ को गिफ्ट देकर किया गया सम्मानित, नन्हे मुन्नो ने दी मनमोहक प्रस्तुति